आज का लेख वॉइस टाइपिंग क्या है और कंप्यूटर में बोल कर हिंदी वॉइस टाइपिंग कैसे करें? के बारे में है, जिसमें वॉइस टाइपिंग कैसे किया जाता है यह डिटेल में जानेंगे।
अगर आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं और फटाफट टाइपिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए वॉइस टाइपिंग का उपयोग कर सकते हैं। आपको पता ही होगा की अगर कंप्यूटर पर जल्दी लिखना हो तो आपकी टाइपिंग स्पीड बहुत तेज होनी चाहिए लेकिन यदि आपका टाइपिंग करने की स्पीड उतनी ज्यादा नहीं है तो भी आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
अगर आपको कोई डॉक्यूमेंट टाइप करना है, तो वह आप वॉइस टाइपिंग के जरिए कुछ मिनटों में कर सकते हो। इस प्रकार की टाइपिंग में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ती आपको केवल बोलते जाना है, आप जो भी कहेंगे उसे कंप्यूटर अपने आप लिखता जाएगा।
वॉइस टाइपिंग क्या है?
वॉइस टाइपिंग वह टाइपिंग है जिसमें आपको हाथ से बटन दबाकर टाइप नहीं करना पड़ता बल्कि आपके कहने मात्र से शब्द अपने आप लिखते चले जाते हैं।
आपको जो कुछ भी लिखना है बस वो कहते जाइए कंप्यूटर उसे सुनकर वैसे ही लिखता जाएगा, इस तरह से आप किसी भी भाषा में लिख सकते हैं, आप हिंदी भाषा में भी वॉइस टाइपिंग कर पाएंगे इसके लिए आपको केवल हिंदी भाषा को चुनना होता है।
वॉइस टाइपिंग के फायदे
- वॉइस टाइपिंग करने का यह फायदा है की इसके जरिए कोई भी फटाफट टाइप कर लेता है।
- किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं, अगर आपको कंप्यूटर पर हिंदी में लिखना नहीं आता तो भी आप बोलकर लिख सकते हो।
- आपको आर्टिकल लिखने में 10 से 20 मिनट में हजार शब्दों से अधिक का आर्टिकल लिख सकते हैं, कम समय में यदि ज्यादा लेख लिखना हो तो वॉइस टाइपिंग ट्राई कर सकते हैं।
- Voice Typing अलग-अलग भाषाओं पर उपलब्ध है, इसलिए आप English, हिन्दी, तमिल, तेलुगु इत्यादि भाषाओं में कंप्यूटर में बोल कर हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें ➤ कंप्यूटर से प्रिंट आउट कैसे निकाले
कंप्यूटर में बोल कर हिंदी वॉइस टाइपिंग कैसे करें
हिंदी लैंग्वेज में बोलकर लिखने के लिए आपको कंप्यूटर पर क्रोम ब्राउज़र ओपन कर लेना है। उसके बाद Google में google docs सर्च करें और docs.google.com वाले लिंक पर क्लिक करें।
![]() |
Hindi Voice Typing Kaise Kare |
Google docs ओपन करने का दूसरा तरीका भी है इसके लिए सबसे पहले गूगल (www.google.com) पर जाएँ, वहां टॉप - राइट कार्नर में एप्लीकेशन मेन्यू दिखेगा उस पर क्लिक करें उसके बाद थोड़ा स्क्रॉल करें, आपको वहां पर Docs का ऑप्शन (ऐप) नजर आएगा उस पर क्लिक करें, डॉक्स ओपन हो जायेगा।
Google docs में login करने के लिए आपको अपनी एक ईमेल आईडी सेलेक्ट करनी होगी। Login कर लेने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जहां पर डॉक्युमेंट्स के लिए अलग - अलग Templates होंगे आप उनका इस्तेमाल करके अपने अनुसार बेहरत document ready कर सकते हैं।
![]() |
bol kar hindi typing kaise kare |
लेकिन हमें कंप्यूटर में बोल कर हिंदी टाइपिंग कैसे करें? जानना है इसलिए आपको फर्स्ट में Blank page का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।
अब गूगल docs open हो जाएगा, इंटरफेस में आपको पेज नजर आएगा और top side में menu नजर आएंगे। आप जो कुछ भी लिखेंगे वह पेज पर टाइप होता जायेगा, आइए अब जानते हैं की आप वहां पर Voice Typing कैसे करेंगे?
![]() |
Computer me voice typing kaise kare |
आपको menu में अलग अलग ऑप्शंस नजर आएंगे जिसमें से Tools वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद नीचे की तरफ आपको Voice Typing का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर दें।
![]() |
हिंदी वॉइस टाइपिंग कैसे करें |
उसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन में एक 🎙️ mic आ जायेगा। आपको mic के ठीक उपर लैंग्वेज चुनने का विकल्प मिलेगा, आपको डाउन एरो पर क्लिक करना है उसके बाद स्क्रॉल करते हुए नीचे आना है और फिर हिन्दी भाषा को चुन लेना है।
कंप्यूटर में बोल कर हिंदी वॉइस टाइपिंग करें
हिंदी लैंग्वेज चुन लेने के बाद अब आपको वॉइस टाइपिंग करना होगा -- माउस प्वाइंटर को Mic 🎙️ के ऊपर लाएं और उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही Mic का colour Red हो जा जायेगा मतलब Voice Recording ON हो गई है।
- अगर आप पहली बार वॉइस टाइपिंग कर रहे हैं तो आपको ऑडियो रिकॉर्ड on करने के लिए परमिशन मांगेगा उसमें Allow पर क्लिक देना है।
- हिन्दी में वॉइस टाइपिंग करने के लिए mic पर क्लिक करें उसके बाद आपको जो कुछ भी लिखना है वह बोलते जाइए वह automatically Text रूप में लिखता जाएगा।
- अगर आपको 1000 वर्ड तक का कोई आर्टिकल लिखना है तो आप इसी तरह अपने शब्दों को बोले थे चाहिए वह अपने आप पेज पर लिखता जाएगा, तो कुछ इस तरह से आप हिंदी में वॉइस टाइपिंग कर सकते हैं।
डॉक्यूमेंट को कंप्यूटर फाइल में Save करें
जब आप वॉइस टाइपिंग करके अपने लिखने का काम पूरा कर लो, अपना डॉक्यूमेंट कंप्लीट कर लो उसके बाद आप उसे अपने कंप्यूटर पर save भी कर सकते हैं।
इसके लिए ऊपर की तरफ menu में सबसे पहले वाले File ऑप्शन पर क्लिक करें उसके बाद Download पर जाएं उसके बाद आप डॉक्यूमेंट को Microsoft word या PDF Etc. Format में डाउनलोड कर सकते हैं।
जैसे अगर आपको Microsoft word format में डॉक्यूमेट सेव करना है तो File > Download में जाकर > Microsoft Word (.docx) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और डॉक्यूमेंट कंप्यूटर फाइल में डाउनलोड (save) हो जायेगा उसे आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में open करके देख सकते हैं।
हिंदी वॉइस टाइपिंग कैसे करें - Hindi Me Voice Typing Kaise Kare
Conclusion
अगर आपको फटाफट हिंदी में टाइप करना है तो इस पोस्ट में बताये गए तरीके से Hindi Voice Typing कर सकते हैं, उम्मीद करता हूँ आपको कंप्यूटर में बोल कर हिंदी वॉइस टाइपिंग कैसे करें - Hindi Voice Typing Kaise Kareलेख जरूर पसंद आया होगा। दोस्तों कभी - कभी हमें जल्दबाजी में काम करना पड़ता है, तुरंत आर्टिकल लिखना होता है ऐसे में यदि आपकी टाइपिंग स्पीड स्लो है तो उसमें काफी वक्त लग जायेगा लेकिन अगर आप वॉइस टाइपिंग करोगे तो आप तुरंत लम्बा आर्टिकल लिख सकते हैं इसमें 10 - 15 मिनट का टाइम लगेगा। अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया तो इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करें।