दोस्तों अक्सर नए कंप्यूटर यूजर को कंप्यूटर रीस्टार्ट करना नहीं आता, कंप्यूटर चलाते समय हमें कभी-कभी अपने कंप्यूटर को रीबूट करना पड़ता है ऐसा करने से हम अपने कंप्यूटर के परफॉर्मेंस को और बेहतर कर पाते हैं, कभी-कभी कंप्यूटर में अधिक लोड पड़ने के कारण सिस्टम बिल्कुल स्लो हो जाता है उसे बेहतर करने के लिए रिबूट अथवा रीस्टार्ट किया जाता है, आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर को रिस्टार्ट कैसे करें - Computer Ko Restart Kaise Kare, अगर आप कंप्यूटर restart करने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़िए।
कंप्यूटर को रिस्टार्ट कैसे करें
![]() |
कंप्यूटर को रिस्टार्ट कैसे करें |
#1 स्टार्ट मेन्यू में जाकर कंप्यूटर को रिस्टार्ट करें
![]() |
Restart the computer |
- नीचे की तरफ आपको Windows बटन (Start Menu) नजर आएगा उस पर माउस के प्वाइंटर को ले जाएं और लेफ्ट क्लिक करें,
- वहां पर आपको Power का ऑप्शन नजर आएगा उस पर क्लिक करिए उसके बाद Restart ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपका कंप्यूटर सिस्टम रीस्टार्ट होना शुरू हो जाएगा।
- तो इस प्रकार आप कंप्यूटर के Start Menu में जाकर पीसी को रीस्टार्ट कर सकते हैं।
#2 कीबोर्ड शॉर्टकट द्वारा कंप्यूटर रिस्टार्ट करें
- सबसे पहले कीबोर्ड पर Alt + F4 बटन प्रेस करें।
- कंप्यूटर स्क्रीन में आपको एक पॉपअप या विंडोज नजर आएगा जिसमें आपको कंप्यूटर शटडाउन अथवा रीस्टार्ट करने का विकल्प मिलता है।
- आपको निम्न ऑप्शन नजर आएंगे - Shut down, Restart, Sleep etc. पीसी रीस्टार्ट करने के लिए आपको Restart को सेलेक्ट करना होगा।
- अब अपने कीबोर्ड पर Enter बटन प्रेस करें आपका कंप्यूटर रीस्टार्ट होने लगेगा।
- यह कंप्यूटर को ऑफ करने का बस एक तरीका है आप चाहे तो इसका उपयोग कर सकते हैं।
#3 विंडोज 8/8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम
- विंडोज 8 वाले कंप्यूटर सिस्टम को रीस्टार्ट करने के लिए आपको स्टार्ट मेनू में कोई शटडाउन बटन नहीं मिलता इसके लिए आपको अपने माउस प्वाइंटर को राइट साइड के टॉप कॉर्नर में ले जाना होगा.
- वहां पर ले जाते ही स्क्रीन पर कुछ ऑप्शंस नजर आएंगे जिसमें से आपको Settings पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद Power आइकन वाले बटन पर क्लिक करें उसके बाद Restart ऑप्शन सेलेक्ट करें आपका कंप्यूटर रीस्टार्ट हो जाएगा।
#4 पावर बटन दबाकर कंप्यूटर रीस्टार्ट करें
सिस्टम को रीस्टार्ट करने का मतलब होता है पुनः आरंभ करना यानी कि कंप्यूटर को ऑफ करके फिर से ऑन करना इसलिए कंप्यूटर रीस्टार्ट के लिए आप पावर बटन का उपयोग भी कर सकते हैं।
- डेस्कटॉप कंप्यूटर: यदि आप डेस्कटॉप का उपयोग करते हैं तो सीपीयू में आपको एक पावर बटन और एक अरे स्टार्ट बटन नजर आएगा।
- पीसी को रीस्टार्ट करने के लिए रीस्टार्ट वाले बटन को दबा दें कंप्यूटर रीस्टार्टिंग होना शुरू हो जाएगा।
- लैपटॉप: यदि आप लैपटॉप का उपयोग करते हैं तो उसमें एक ही बटन होता है जिसे यदि आप लॉन्ग प्रेस करेंगे यानी कि कुछ देर तक दबाकर रखेंगे तब आपका लैपटॉप ऑफ हो जाएगा।
- उसके बाद लैपटॉप को फिर से रीस्टार्ट करने के लिए उसे पावर बटन को दबा दें आपका लैपटॉप फिर से चालू होने लगेगा।
यह भी पढ़ें ➤ अमेजॉन से सामान कैसे मंगाए
#5 Computer Ko Restart Kaise Kare - MacBook
दोस्त अगर आपके पास MacBook PC है तो उसे भी रीस्टार्ट करने का तरीका जान लीजिये, वैसे तो इसके बारे में MacBook users को पता होता है but if you are a new user of MacBook Pc तो फिर आपको MacBook कंप्यूटर को रीस्टार्ट कैसे करें (How to restart MacBook computer?) जरूर जान लेना चाहिए।
- MacBook रीस्टार्ट करने के लिए First of all सभी Programs को closed कर दें।
- मैकबुक के home screen पर आएं।
- वहां टॉप - लेफ्ट साइड में Apple मेन्यू पर click करें।
- आपके सामने कई options show होंगे आपको Restart ऑप्शन पर click करना होगा।
- Restart पर क्लिक करते ही PC रीस्टार्ट होना स्टार्ट हो जायेगा।
- यदि पीसी ऑफ करना हो तो Shut Down ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, कंप्यूटर शट डाउन हो जायेगा।
कंप्यूटर को रिस्टार्ट करने से पहले ध्यान रखें
- यदि आप महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं तो हमेशा कंप्यूटर को रिस्टार्ट अथवा शट डाउन करने से पहले इम्पोर्टेंट डाटा फाइल में सेव कर लें, क्योंकि अचानक कंप्यूटर रीस्टार्ट करने से डाटा लॉस हो सकता है।
- कुछ इम्पोर्टेंट नया सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करने के बाद कंप्यूटर रिस्टार्ट के लिए परमिशन मांगता है उस समय ध्यान दें यदि कंप्यूटर में अन्य काम प्रोसेस मोड में है तो फिर रीस्टार्ट लेटर ऑप्शन चुनें ऐसा करके आप बाद में कभी भी कंप्यूटर रीस्टार्ट कर सकते हैं।
- काम पूरा कर लेने के बाद हम सभी सॉफ्टवेयर को क्लोज कर देते है लेकिन अगर गलती से कोई सॉफ्टवेयर क्लोज नहीं हुआ तो जब हम कंप्यूटर को ऑफ करने वाले होते हैं तब उस समय कंप्यूटर बता देता है कुछ प्रोग्राम्स अभी भी ऑन हैं उस वक्त आप शट डाउन करने से पहले उस सॉफ्टवेयर ओपन करके देख सकते हैं क्योंकि अगर कुछ इम्पोर्टेन्ट डाटा अगर आप सेव करना भूल गए तो उसे सेव कर सकते हैं, इस तरह डाटा लॉस या Unsaved होने से बच सकता है।