इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि कीबोर्ड क्या है और इसका क्या कार्य है? - Keyboard Kya Hai in Hindi, यदि आप कंप्यूटर सीख रहे हैं तो आपको कीबोर्ड के बारे में अच्छे से जानकारी पता होनी चाहिए।
कीबोर्ड क्या है और इसका क्या कार्य है? - Keyboard Kya Hai in Hindi
![]() |
कीबोर्ड क्या है और इसका क्या कार्य है? - Keyboard Kya Hai in Hindi |
कीबोर्ड (Keyboard) एक Input Device है, इसकी मदद से हम जो भी टाइप करते हैं वह कंप्यूटर की स्क्रीन में प्रदर्शित होता है कीबोर्ड को हिंदी में कुंजीपटल कहा जाता है, कीबोर्ड का उपयोग टाइपिंग करने के लिए किया जाता है इसमें लगे अलग-अलग बटनों की मदद से आप कुछ भी लिख सकते हैं और अपना कार्य कर सकते हैं।
कीबोर्ड में A से Z तक के अंग्रेजी के अक्षर लिखे हुए होते हैं अब जो भी अक्षर को दबाते हैं वही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर टाइप होते जाता है अक्षर के अलावा कीबोर्ड में ऐसे बटन भी होते हैं जिनका उपयोग अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है जैसे shift button, enter button, space button, bike button, alt & ctrl button etc. इन सभी बटनो का अपना अलग-अलग कार्य होता है।
अब आपको पता चल गया है कि कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है तो आइए जानते हैं कि इनपुट डिवाइस किसे कहते हैं?
इनपुट डिवाइस क्या है? - What is an input device?
इनपुट डिवाइस इलेक्ट्रॉनिक मशीन की होते हैं या उपकरण कह सकते हैं जो कंप्यूटर को इनपुट देते हैं इसका सबसे अच्छा उदाहरण कीबोर्ड है इसी तरह माउस भी एक इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर को इनपुट प्रदान करता है, इनपुट डिवाइस का काम कंप्यूटर को आदेश या निर्देश देना होता है जैसे कीबोर्ड के माध्यम से हम उन आंकड़ों को कंप्यूटर में डालते हैं जो कीबोर्ड के बटन के ऊपर लिखे होते हैं और बाद में उन्हीं आंकड़ों को कंप्यूटर, हमें आउटपुट के रूप में प्रदान करता है।
आउटपुट डिवाइस क्या है? - What is an output device?
ऐसे डिवाइस जो इनपुट डिवाइस द्वारा कंप्यूटर को दिए गए निर्देशों को, निर्देश के परिणाम के रूप में प्रदान करता है Output device कहलाते हैं।
आसान शब्दों में
जब हम किसी भी इनपुट डिवाइस जैसे कि कीबोर्ड से कुछ भी टाइप करते हैं, जो की हमें कंप्यूटर स्क्रीन में दिखता है और हम उसी लिखे हुए आंकड़े को कंप्यूटर से बाहर निकालना चाहते हैं तो उस वक्त हमें एक आउटपुट डिवाइस की जरूरत पड़ेगी जो कीबोर्ड की सहायता से कंप्यूटर में लिखे गए उस आंकड़े को हमें प्रदान कर सके, तो इसके लिए हम एक प्रिंटर का इस्तेमाल करते हैं जिसमें हम कीबोर्ड द्वारा लिखे गए इस आंकड़े का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं क्योंकि प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है। आउटपुट डिवाइस के उदाहरण हैं प्रिंटर, मॉनिटर, प्रोजेक्टर आदि।
- यूट्यूब से किसी भी वीडियो को मोबाइल फ़ोन पर कैसे डाउनलोड करें?
- कंप्यूटर में से प्रिंट आउट कैसे निकाले?
Keyboard के महत्वपूर्ण Keys और उनका उपयोग - कीबोर्ड के जरूरी बटनों के बारे में।
कीबोर्ड में 100 से भी अधिक अलग-अलग keys होते हैं जिनका उपयोग अलग-अलग कामों में किया जाता है उन्हीं महत्वपूर्ण बटनों के बारे में नीचे बताया गया है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।
1. Direct keys
Keyboard के ऐसे keys (बटन) जिन्हें दबाने पर कंप्यूटर के स्क्रीन पर वही अक्षर दिखाई देते हैं जो कीबोर्ड के बटन के ऊपर लिखे हुए होते हैं, उदाहरण के लिए यदि आप A बटन प्रेस करेंगे तो मॉनिटर स्क्रीन में भी A type होगा।
यदि आप कंप्यूटर में अंग्रेजी भाषा में कुछ टाइप करना चाहते हैं तो डायरेक्ट की के मदद से आप आसानी से टाइप कर सकते हैं लेकिन कुछ अक्षर ऐसे होते हैं जिन्हें आप केवल Direct key दबाकर नहीं ला सकते हैं इसके लिए आपको Shift बटन का इस्तेमाल करना होगा।
2. Shift keys
Shift keys का उपयोग करके आप उन अक्षरों को कंप्यूटर में टाइप कर सकते हैं जो direct keys को दबाकर नहीं लिख सकते, Shift बटन का उपयोग सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में टाइपिंग करने में होता है क्योंकि हिंदी में बहुत से ऐसे अक्षर होते हैं जिन्हें आप कीबोर्ड में डायरेक्ट बटन को दबाकर नहीं ला सकते इसके लिए आपको Shift key और Alt keys जैसे बटन का इस्तेमाल करना पड़ता है।
Example - यदि अंग्रेजी के अक्षर a को capital letter में टाइप करना हो तो Shift + A बटन दबाने पर capital letter में लिख सकते है। इसके अलावा अंग्रेजी भाषा में !,@,#,$,%,^,&,*,(), -, +,<>, ? etc. चिन्हों को टाइप करने के लिए भी शिफ्ट बटन का इस्तेमाल किया जाता है।
3. Alt keys
Alt keys का उपयोग ऐसे अक्षरों को टाइप करने के लिए किया जाता है जो Key (Keyboard) में नहीं है, Alt key का उपयोग करने के लिए आपको Alt + key numbers का इस्तेमाल करना होगा।
हिंदी के कुछ अक्षर जो Keys में नहीं है Alt key का इस्तेमाल करके निम्न प्रकार से आते हैं -
Alt + key numbers : त्त - 0159, ( - 0188 , ) - 0189 , = - 0190 , { - 0191 , } - 0192 etc.
4. Ctrl key
Ctrl key का इस्तेमाल टाइपिंग के लिए नहीं किया जाता है, इसका उपयोग Microsoft office , Adobe Photoshop , my computer और कंप्यूटर के सभी सॉफ्टवेयर में किया जाता है।
Ctrl key का इस्तेमाल करके हम किसी भी फाइल को सिलेक्ट कर सकते हैं और फाइल को कॉपी कर सकते हैं उसके बाद किसी भी फाइल में पेस्ट कर सकते हैं।
Ctrl key का इस्तेमाल शॉर्टकट key के रूप में किया जाता है मतलब जो काम आप माउस के मदद से करते हैं वही काम आप Ctrl key के मदद से बहुत जल्दी कर सकते हैं।
5. Windows button
कीबोर्ड में आपको एक विंडोज logo दिखेगा जिसका काम कंप्यूटर में Start menu में जाने के लिए किया जाता है इसके अलावा विंडोज बटन का इस्तेमाल shortcut key के रूप में भी किया जाता है।
6. Caps lock key
कैप्स लॉक की कीबोर्ड के बाई तरफ होता है इसका इस्तेमाल अंग्रेजी भाषा में सभी अक्षर को कैपिटल लेटर में लिखने के लिए किया जाता है इस बटन को दबाने के बाद आप इंग्लिश के सभी अक्षर को कैपिटल लेटर में लिख पाएंगे।
7. PrtSc key
इस बटन का इस्तेमाल कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए किया जाता है, इसके लिए Windows + Fn + PrtSc press करें।
8. Tab key
इसका उपयोग लंबा स्पेस देने के लिए किया जाता है इसके अलावा कई शॉर्टकट की के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
9. Arrow keys
इसका इस्तेमाल किसी भी वेब पेज में page को ऊपर और नीचे करने के लिए किया जाता है, किसी भी पेज के ऊपर और नीचे जाने के अलावा दाएं बाएं और गेम खेलने आदि में भी Arrow keys का उपयोग किया जाता है।
10. Delete button
इसका इस्तेमाल किसी भी टेक्स्ट या फाइल को सिलेक्ट करके डिलीट करने के लिए किया जाता है।
आर्टिकल के बारे में
इस आर्टिकल में अपने जाना की कीबोर्ड क्या है और इसका क्या कार्य है? - Keyboard Kya Hai in Hindi इसके अलावा मैंने कीबोर्ड में मौजूद कुछ महत्वपूर्ण keys के बारे में भी आपको बताया जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए था, इस आर्टिकल में कीबोर्ड के सभी Keys के बारे में नहीं बताया है, यहां उन्हीं keys के बारे में बताया गया है जिनका उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है।
टिप्पणी पोस्ट करें
Please do not enter any spam link in the comment box.